Jharkhand News: झारखंड के सिमडेगा जिले में पैसे को लेकर हुए झगड़े के दौरान अपनी मां को अपशब्द कहने पर छोटे भाई की लाठी से पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में 36 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना शुक्रवार को कुरडेग थाना क्षेत्र के बंगांव-बेंडोकानी गांव में हुई और मृतक की पहचान बिनोद डुंगडुंग (33) के तौर पर की गई। 

पुलिस ने बताया कि पैसों के मामले को लेकर भाइयों के बीच झगड़ा हो गया, जिसके दौरान बिनोद ने कथित तौर पर अपनी मां को अपशब्द कहे। गुस्से में आकर सुमन ने अपने छोटे भाई के सिर पर डंडे से वार किया। बिनोद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और बाद में घर लाया गया, जहां चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित की रिश्तेदार ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई। 


पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रणवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया, “हमने आरोपी को उसके छोटे भाई की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया और बताया कि पैसे के झगड़े को लेकर भाई द्वारा मां को अपशब्द कहने पर गुस्से में आकर उसने अपने भाई पर हमला कर दिया था।” उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई लाठी बरामद कर ली है

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31