राम मंदिर चंदा चोरी मामला इन दिनों पूरे देश में सुर्खियों में छाया हुआ है। इसी बीच मध्य प्रदेश के आगरा मालवा जिले में स्थित एक नामी मंदिर के दान में भी गड़बड़ी सामने आने से चिंता और बढ़ गई है। यह मामला जिले में स्थित मां बगलामुखी मंदिर से जुड़ा है। यह मंदिर एक एक प्रमुख धार्मिक स्थल माना जाता है, जहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में हर वर्ष करोडों रुपये नकद दान और सोने-चांदी के रूप में चढावा आने की बात कही जाती है। हाल ही में मंदिर में दान संग्रह को लेकर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
मध्य प्रदेश के बगलामुखी मंदिर के दान और चढावे में आई भारी गड़बड़ी, जिला प्रशासन ने जांच के दिए आदेश
Related Posts
Add A Comment



















