पुणे | महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में एक इमारत अचानक ढह गई। इस दर्दनाक हादसे के वक्त इमारत में करीब 23 लोग मौजूद थे, जो देखते ही देखते मलबे के नीचे दब गए। वहीं बचाव दल ने अब तक 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमें मलबे में फंसे बाकी लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार राहत और बचाव कार्य कर रही हैं।

पुणे आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक घटना बुधवार दोपहर करीब दो बजे की है। विभाग ने बताया कि हादसे के समय बिल्डिंग में कई लोग मौजूद थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसके बाद स्थानीय लोग तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए।  बता दें कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस, दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। वहीं प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की भी अपील की है। 

घटना को लेकर मेयर रवि लांडगे ने क्या कहा? 

इस घटना पर मेयर लांडगे का भी बयान सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए मेयर ने कहा कि भारी बारिश के कारण पूरे शहर में जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसके कारण जमा हुआ कचरा और मलबा एक ऑफिस की इमारत पर गिर गया है, जिससे कंक्रीट का स्लैब ढह गया।

उन्होंने कहा कि उस समय ऑफिस के कर्मचारी वहां खाना खा रहे थे; दो लोग बाहर निकलने में कामयाब रहे, अन्य को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। किसी की मौत नहीं हुई है। सभी सुरक्षित हैं। फायर ब्रिगेड, NDRF की टीम, पुलिस और स्वास्थ्य व पर्यावरण विभाग उन्हें बाहर निकालने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

वहीं डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देशदिए हैं। साथ ही मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने को भी कहा है। डिप्टी सीएम के निर्देश के बाद ही बचाव अभियान में सेना को शामिल किया गया। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31