कर्नाटक में मंगलुरु के तटीय क्षेत्र में रविवार को मछली पकडऩे में इस्तेमाल होने वाली एक नौका में सिलेंडर में विस्फोट होने से आग लग गई। इस दौरान नौका में मौजूद कई मछुआरों की जान पर बन आई। तभी भारतीय तटरक्षक की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से नौका में फंसे मछुआरों की जान बचा ली गई। तमिलनाडु से आई नौका पर रखा सिलेंडर उस वक्त फट गया, जब यह न्यू मंगलोर बंदरगाह से पश्चिम की ओर करीब 140 समुद्री मील दूर थी। नौका पर सवार लोगों ने तत्काल तटरक्षक से संपर्क किया। मछुआरों की मदद के लिए तटरक्षक के दो गश्ती पोत पहुंचे। रविवार तड़के समुद्र के ऊपर गश्त कर रहे एक डोर्नियर विमान को भी तेजी से नौका का पता लगाने के लिए इलाके में भेजा गया। अधिकारियों ने न केवल नौका का पता लगाया बल्कि खतरे में फंसे मछुआरों के साथ संपर्क भी स्थापित किया और तत्काल पहुंचकर उनकी जान बचाई। तब तक आईसीजीएस सचेत और सुजीत जहाज मौके पर पहुंच गए और गंभीर रूप से घायलों को निकालकर चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गयी। मछुआरों को शाम तक न्यू मंगलोर बंदरगाह पर लाया गया। घटना में 36 प्रतिशत तक जल गए एक मछुआरे को यहां सरकारी वेनलॉक अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य सभी मछुआरे सुरक्षित हैं।
Previous Articleअगले बजट में धनकुबेरों को सरकार देगी झटका, लगा सकती है…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














