नई दिल्ली। U&i ने भारत में अपने ऑडियो और चार्जिंग प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए कई नए प्रोडक्ट्स लांच किए हैं। कंपनी ने एक साथ नए Wireless Speakers, Power Banks और TWS Earbuds पेश किए हैं। नई लाइनअप में पार्टी स्पीकर्स से लेकर पोर्टेबल स्पीकर्स, हाई-कैपेसिटी पावर बैंक और वायरलेस ईयरबड्स तक शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इन प्रोडक्ट्स को रोजमर्रा की जरूरतों और मोबाइल-फर्स्ट लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
कीमत और उपलब्धता की बात करें तो U&i की नई प्रोडक्ट रेंज भारतभर में कंपनी के रिटेल और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के जरिए उपलब्ध होगी। कीमतों की शुरुआत 349 रुपए से होती है।
Partybox Series Wireless Speaker – 8,199 रुपए
Party Pulse Wireless Speaker – 4,899 रुपए
Bombass Series Wireless Speaker – 2,049 रुपए
Carnival Series Wireless Speaker – 1,999 रुपए
Paris Series Wireless Speaker – 1,799 रुपए
Sonic 16 Wireless Speaker – 649 रुपए
Sonic 10 Wireless Speaker – 499 रुपए
Sonic 4 Wireless Speaker – 349 रुपए
Sonic 1 Wireless Speaker – 349 रुपए
Bigger Series Power Bank – 3,099 रुपए
Empire Series Entry 180 Star Power Bank – 1,549 रुपए
History Series TWS Earbuds – 749 रुपए
कंपनी ने इस बार अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई स्पीकर्स लांच किए हैं। फ्लैगशिप Partybox Series में 180W आउटपुट, RGB लाइटिंग और True Wireless Stereo (TWS) सपोर्ट मिलता है। वहीं Party Pulse में 60W साउंड आउटपुट, वायर्ड सबवूफर और होम थिएटर एक्सपीरियंस देने का दावा किया गया है। इसके अलावा Bombass, Carnival, Paris और Sonic Series के स्पीकर्स में Bluetooth कनेक्टिविटी, RGB लाइटिंग, TWS सपोर्ट और पोर्टेबल डिजाइन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कुछ मॉडल्स में 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।
पावर बैंक भी हुए लांच
U&i ने दो नए पावर बैंक भी पेश किए हैं। Bigger Series Power Bank में 50,000mAh की बैटरी और 33W QC + PD फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसमें दो Type-C और चार USB पोर्ट दिए गए हैं, जिससे एक साथ कई डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। वहीं Empire Series Entry 180 Star Power Bank में 10,000mAh बैटरी, 22.5W फास्ट चार्जिंग, MagSafe सपोर्ट और डिजिटल डिस्प्ले मिलता है।
History Series TWS Earbuds की खासियत
नई History Series TWS Earbuds में कंपनी ने 60 घंटे तक की म्यूजिक प्लेबैक का दावा किया है। ईयरबड्स में Environmental Noise Cancellation (ENC), Quad Mic, Hi-Res Audio सपोर्ट, IPX4 रेटिंग और टच कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इन्हें Blue, Black और Beige/Ivory कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।



















