चलती बस में एक युवती एक युवक के हवस का शिकार बन गई। आरोपी के खिलाफ युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जाता है कि पीडि़ता अपने शिकायत में कहा है कि उनके साथ चलती बस में रेप हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना 6 जनवरी की है। फिलहाल पीडि़ता की शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। 6 जनवरी को एक युवती प्राइवेट बस से पुणे से नागपुर जा रही थी। इसी दौरान बस में एक युवक ने उसे हवस का शिकार बनाया है। वह अपनी बहन की शादी में भंडारा गई थी। शादी समारोह के बाद वह भंडारा के पास स्थित नागपुर बस डिपो से अकेली पुणे लौट रही थी। मामले को लेकर राजनांदगांव पुलिस ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर रेप का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
Previous Articleजानें लोहड़ी से जुड़ी परंपराएं, मान्यताएं और किस्से
Related Posts
Add A Comment


















