बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बड़ी वारदात सामने आई है। शासकीय बाल सुधार गृह से चार बाल अपराधी चौकीदार की हत्याकर मौके से फरार हो गए हैं। चारों नाबालिग अलग-अलग अपराधों की सजा काट रहे थे। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

बंधक बनाकर हत्या

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक स्थित शासकीय बाल सुधार गृह की है। यहां नरेंद्र खांडे बाल सुधार गृह में नाइट ड्यूटी पर थे। रविवार रात जब वह ड्यूटी कर रहे थे इसी दौरान चारों बाल अपराधी पहुंचे और बंधक बनाकर हत्या कर दी। इसके बाद बाल सुधार गृह से भाग गए।

पीट-पीटकर की हत्या

नाबालिग अपराधियों ने चौकीदार नरेंद्र खांडे के हाथ-पैर और मुंह में कपड़ा भर दिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की। चारों ने चौकीदार को तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

गंभीर मामलों में जेल में बंद थे

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीन नाबालिग रायगढ़ और एक नाबालिग कोरबा जिले का रहने वाला है। हत्या, मारपीट और छेड़खानी जैसे गंभीर मामलों में वे बाल सुधार गृह में बंद थे।

सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

चौकीदार की हत्या के बाद परिजनों ने बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों की मांग है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। परिजनों का आरोप है कि चार महीने पहले नरेंद्र को कमिश्नर कार्यालय से अटैच किया गया था, लेकिन उन्हें वहां से कार्यमुक्त नहीं किया गया।

कर्मचारियों से पूछताछ

हत्या की वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम ने सबूत जमा किए हैं। साथ ही बाल सुधार गृह के अन्य कर्मचारियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। दूसरी तरफ फरार नाबालिग आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें रवाना की गई हैं।

सभी पहलुओं की जांच

मामले की जानकारी देते हुए सरकंडा थाना पुलिस ने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हत्या के कारण का खुलासा होगा। फरार चारों लड़कों की तलाश जारी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930