शादी के लिए लड़की देखने आए एक लड़के ने अपने ही होने वाली पत्नी का रेप कर उसका वीडियो बना लिया। दरअसल, गाजियाबाद में एक युवती के साथ यह घटना घटी जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। गाजियाबाद जिले के आकाश नगर मिशलगढ़ी में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसके होने वाले पति ने उसका रेप किया। पीडि़ता के अनुसार जब लड़का उसे देखने के लिए घर आया तो उस समय वह अकेली थी। घर के बाकी सदस्य काम से बाहर गए थे। जिसके बाद लड़के ने उसे अकेला पाकर उसके साथ रेप कर दिया। इतना ही नहीं रेप के बाद लड़के ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब लड़का पीडि़ता को वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीडि़ता ने बताया कि अब आरोपी ने शादी से मना कर दिया है। वहीं विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031