हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने समाज और खून के रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। भोरंज उपमंडल के बढ़ेहर गांव में शराब के नशे और पारिवारिक कलह ने ऐसा हिंसक रूप लिया कि एक बेटे ने अपने ही पिता को डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में मृतक की पत्नी की संलिप्तता की भी गहनता से जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान 62 वर्षीय प्रकाश चंद के रूप में हुई है। वह एक टैंपो चालक था। उसका एक बेटा और एक बेटी हैं, जिनकी शादियां हो चुकी हैं। हत्या का आरोप प्रकाश चंद के 32 वर्षीय बेटे विजय कुमार पर लगा है, जो भोरंज के बिजली बोर्ड में कार्यरत है। जानकारी के अनुसार इस परिवार में पिछले 6-7 वर्षों से आपसी कलह चल रही थी। इसके चलते प्रकाश चंद, उसकी पत्नी सोमा देवी और बेटा विजय एक ही घर में रहते हुए भी अलग-अलग रहते थे। आपसी कलह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रकाश चंद अपनी सगी बेटी की शादी तक में शामिल नहीं हुआ था।

बताया जा रहा है कि बाप और बेटे दोनों को शराब पीने की आदत थी। बुधवार की रात भी दोनों ने शराब पी रखी थी। नशे की हालत में किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान बेटे विजय कुमार और उसकी मां सोमा देवी ने मिलकर प्रकाश चंद पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसके चलते प्रकाश चंद की मौत हो गई।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और खून से लथपथ शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरापी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी सोमा देवी की इस वारदात में क्या भूमिका रही है, पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है, हालांकि अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर के जोनल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस वारदात की तह तक जाने के लिए मामले की गहन जांच में जुट गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930