रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण आगामी 17 जनवरी को होने वाला था। किंतु आज राज्य सरकार के द्वारा दोनों प्रतिमाओं की नींव को ही ध्वस्त कर दिया गया।

इस पर श्री जोगी के सुपुत्र अमित जोगी का कहना है कि 17 जनवरी 2021 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बिरगाँव में छत्तीसगढ़ महतारी के साथ मेरे पिता जी स्वर्गीय श्री अजीत जोगी जी की प्रथम प्रतिमाओं का अनावरण किया जाएगा। ये सभी सच्चे छत्तीसगढ़-प्रेमियों के लिए गर्व की बात है। किंतु आज राज्य सरकार ने दोनों प्रतिमाओं की नींव को ही ध्वस्त कर दिया। छत्तीसगढ़ की धरती में छत्तीसगढ़ महतारी और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री की प्रतिमा लगाने पर किसी को आपत्ति क्यों? अमित जोगी ने उक्त बातें सोशल मीडिया के जरिये कही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031