कोलंबो। रोहित यादव (चार विकेट) और चिगुरपति वेंकटा (तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन गुरुवार को श्रीलंको 211 रनों से हरा दिया। श्रीलंका अंडर-19 टीम ने कल के चार विकेट पर 155 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में 176 रन के स्कोर पर श्रीलंका का पांचवां विकेट कप्तान विमत दिनसारा (64) रन के रूप में गिरा। उन्हें प्रणव राघवेंद्र ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कविजा गमागे ने पारी को संभालने का प्रयास किया।

इसी दौरान 60वें ओवर की पहली गेंद पर रोहित यादव ने दुलनित सिगेरा (15) का शिकार कर लिया। इसी ओवर की चौथी गेंद पर यादव ने जेसन फ़र्नांडो (शून्य) का भी शिकार कर लिया। 72 ओवर में कविजा गमागे (36) को पगबाधा आउटकर पवेलियन भेज दिया। 77वें ओवर की पांचवी गेंद पर जगनाथन हेमचुदेशन ने सेतमिका सेनेविरत्ने (42) रन को आउट कर श्रीलंका की दूसरी पारी का 260 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। इसी के साथ भारत ने यह मुकाबला 211 रनों से अपने नाम कर लिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930