कोटकपूरा : नजदीकी गांव बुर्ज हरीका की एक युवती द्वारा प्रेम विवाह करवाने से नाराज परिजनों द्वारा उसकी हत्या करने के मामले में थाना सिटी पुलिस कोटकपूरा ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना के महज कुछ घंटों के भीतर ही मृतका के पिता समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से कत्ल में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। मृतका महकदीप कौर के पति जगदीप सिंह (निवासी बुर्ज हरीका) के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

कैसे किया मर्डर

जगदीप के अनुसार 4 जून 2026 को मलोट के एक गुरुद्वारा साहिब में परिवार की मर्जी के बिना प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद वे भाई रूपा में रहने लगे। 20 जून को मायके वालों ने महकदीप कौर को मिलने के बहाने गांव ढिलवां कलां के गुरुद्वारा साहिब बुलाया। जब दोनों मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे, तो ससुर वकील सिंह ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। 

जगदीप ने मोटरसाइकिल भगा लिया पर हाईवे पर मोटरसाइकिल बंद हो गया। इस दौरान ससुर वकील सिंह, ताया ससुर गुरप्रीत सिंह, चाचा ससुर सुखचैन सिंह, बुआ का लड़का  दिलबाग सिंह और सुक्खा सिंह वहां पहुंच गए। भागते समय महकदीप तारों में उलझ गई, जिसे सुखा सिंह ने पकड़ लिया और पिता वकील सिंह ने उसके पेट में चाकू से 5-6 बार वार किए। DSP (D) अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि SHO सुखविंदर सिंह की लीडरशिप में गुरप्रीत सिंह, सुखचैन सिंह, वकील सिंह, सुखा सिंह (निवासी बुर्ज हरिका) और दिलबाग सिंह (निवासी नानकसर) को गिरफ्तार कर कोर्ट से पुलिस रिमांड लिया गया है, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930