What's Hot

कहा जाता है कि नारी के कई रूप होते है और हर रूप का दर्शन समय-समय पर होते रहता है, लेकिन एक रूप है जिसका दर्शन करना कोई नहीं चाहता, और वह है रौद्र रूप…। जी हां नारी का रौद्र रूप कोई नही देखना चाहता, लेकिन जब परिस्थिति वैसी बन जाती है तो नारी को आखिरकार रूप दिखाना ही पड़ता है। कुछ इसी तरह का रूप कानपुर के देहात में देखने को मिला। यह मामला जनपद कानपुर देहात के थाना रूरा क्षेत्र कस्बे का है जहां एक मनचला युवक आए दिन कॉलेज जाते समय युवतियों से छेड़छाड़ करता था। युवती द्वारा कई बार विरोध करने पर मनचला अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा था। मनचले युवक की हरकतों से परेशान युवती ने आज बीच चौराहे पर मनचले युवक को लात और घूंसे से पीटा वायरल वीडियो में आप साफ़ तौर से देख सकते हैं। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने युवक की इस करतूत पर युवती का मनोबल बढ़ाते हुए समर्थन में उतर आए। मामला आज का है जब मनचले ने युवती कॉलेज जाते छेडख़ानी की। युवती के विरोध करने के बावजूद भी ना मानने पर भरे बीच चौराहे पर युवती ने मनचले युवक की लात घुसों से बेरहमी से पिटाई कर दी। मामला बढ़ता देख राहगीरों पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930