प्रेमी प्रेमिका से वीडियो कॉल कर बात कर रहा था. लेकिन इस दौरान उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. इस पूरी घटना को प्रेमिका वीडियो कॉल पर देखती रही. यह घटना रामपुर थाना क्षेत्र के एपी कॉलोनी का है. मुस्तफाबाद में किराए के मकान पर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र विवेक राज ने सुसाइड कर लिया. विवेक राज किसी ईशा नाम की लड़की से वीडियो कॉलिंग पर बात कर रहा था. उसी दौरान विवेक राज ने अपने कमरे में पंखे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. ईशा ने इसकी जानकारी मृतक के भाई को फोन पर दी है. मृतक के पिता विकास प्रसाद साह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में उसके बेटे ने सुसाइड किया है. उन्होंने कहा कि किसी ईशा नाम की लड़की ने फांसी लगाने की जानकारी दी है. उसके बाद मकान मालिक और गया में रह रहे दोस्तों को फोन किया. उसके बाद वह अपने घर से यहां पहुंचा कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि बेड पर बाल्टी रख कर विवेक पंखे से झूल रहा है. परिजनों ने बताया कि 3 महीने पहले ही वह गया आया था. सेकंडरी डीपीएस स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ाई कर रहा था. मृतक औरंगाबाद जिले के बलिया थाना क्षेत्र के बन्देया गांव का रहने वाला है. जो पढाई के लिए किराए पर मकान गया में ले रखा था. बताया कि ईशा ने ही उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाया होगा. मृतक अपने छोटे भाई के साथ यहां रह कर पढाई करता था. जो मकर संक्रांति को लेकर वह अपनी बहन के घर गया था. ईशा भी उसी स्कूल में 8वीं क्लास में पढ़ती है यह दोस्तों से जानकारी मिली है. मृतक के पिता ने रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमे यह भी लिखा है कि ईशा ने ही आत्महत्या के लिए उकसाया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031