अंबिकापुर- महामाया पहाड़ पर शनिवार को युवती का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है. शव का कुछ हिस्सा पेड़ पर लटका हुआ था. घटना स्थल से कपड़े, ब्रेसलेट और दवाईयां भी मिली है. हालांकि पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में मृतिका की पहचान नहीं हो पाई है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, महामाया पहाड़ पर वनकर्मी ने पुरानी लाश को पेड़ पर लटका हुआ देखा. एक हिस्सा पेड़ से लटका हुआ था, तो धड़ नीचे गिरा हुआ था सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. शव की हालत देखकर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया. घटनास्थल की बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है.
शव का काफी हिस्सा सड़-गल चुका है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवती की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं मौत के कारणों की जांच की जा रही है. कपड़ों के आधार पर शव युवती का माना जा रहा है. थाने में दर्ज मिसिंग रिपोर्ट्स खंगाले जा रहे हैं. फिलाहल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है.



















