चरखी दादरी: शनिवार शाम शहर के ढाणी फाटक रोड पर बाइक सवार मां बेटे को एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों मां बेटे गिरकर घायल हो गए व राहगीर उन्हें उठाने के लिए दौड़े ही थे कि बोलेरो में एक युवक निकला और मां के सामने ही उसके 34 वर्षीय बेटे की कनपटी पर पिस्तौल रखकर गोली मार दी। इससे मौके पर ही रोहतक के गांव सुनारिया के पंकज की मौत हो गई और मां बीरमती को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पंकज के छोटे भाई हर्ष ने बताया कि 4 साल पहले पंकज ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर 5 मर्डर दिल्ली रोहिणी में दो, अम्बाला में दो और रोहतक में एक मर्डर किया था। इस मामले में वह जेल में बंद था और अप्रैल में ही जमानत पर बाहर आया था। गैंगवार से बचने के लिए ही पंकज रोहतक के अपने गांव सुनारिया की जगह अपने मामा के गांव दादरी के ढाणी फौगाट में आकर रह रहा था।

 
वहीं मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंची, साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी लोगेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और हत्यारों को पकड़ने के लिए तुरंत चार टीमें बनाकर पीछे लगाई। पुलिस को मौके से कारतूस का एक खाली खोल भी बरामद हुआ है। जिससे लगता है कि हमलावर ने सिर्फ एक ही गोली कनपटी पर मारी थी। डीएसपी कप्तान सिंह ने कहा कि हत्या के मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें लगा दी गई हैं। प्राथमिक जानकारी अनुसार युवक झज्जर के सुनारिया गांव का था और ढाणी फौगाट अपने मामा के घर आया हुआ था। आज अपनी मां को लेकर दादरी आया तो वारदात हो गई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031