कटड़ा : श्री माता वैष्णो देवी यात्रा हेतु आए श्रद्धालुओं में रविवार को काफी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु दक्षिणी डियोड़ी पर मां भगवती के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते नज़र आए।
बताते चले की शनिवार शाम को मौसम के हालात को देखते हुए अवधि से पहले ही पंजीकरण कक्ष को बंद कर दिया गया था, लेकिन रविवार सुबह से यात्रा पंजीकरण कक्ष शरू हो गया और श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड लेकर यात्रा हेतु आगे बढ़ते नज़र आए।



















