बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट लिखकर ऐलान किया है कि वो 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने आगे लिखा है कि मैं अब 79 साल का हो गया हूं। हमारी सरकार का कार्यकाल अभी डेढ़ साल और बाकी है। तब तक मैं 81-82 साल का हो जाऊंगा। मेरी सेहत अब वैसी नहीं रही जैसी पहले हुआ करती थी। अब पहले जैसा जोश और उत्साह के साथ काम करना मुमकिन नहीं है।

2028 के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया

सिद्धारमैया ने कहा कि आज राजनीति का माहौल इतना दूषित हो गया है। इसलिए मैंने वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। हालांकि, मैं सक्रिय राजनीति में बना रहूंगा और जनता के सुख-दुख की आवाज उठाता रहूंगा। वरुणा विधानसभा क्षेत्र के लोग मुझ पर एक बार फिर चुनाव लड़ने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन मैंने तय कर लिया है कि अब भविष्य में कोई भी चुनाव नहीं लड़ूंगा। पहले जब मैं चुनाव लड़ता था, तब क्षेत्र के लोग ही अपने पैसे खर्च करके मुझे जिताते थे, लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं।

82 साल का हो जाऊंगा

इस समय मेरी उम्र 79 वर्ष है। हमारी सरकार का कार्यकाल अभी करीब डेढ़ वर्ष बाकी है। तब तक मेरी उम्र 81-82 वर्ष हो जाएगी। उस समय आज जैसी अच्छी सेहत भी नहीं रहेगी और न ही पहले जैसी ऊर्जा के साथ काम कर पाऊंगा। साल 2028 तक मेरी उम्र 82 वर्ष हो जाएगी और तब मेरे राजनीतिक जीवन के 50 वर्ष पूरे हो जाएंगे। मैंने 1978 में तालुक बोर्ड (तहसील परिषद) के सदस्य के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। इस लंबे सफर में मैंने जीत और हार दोनों देखी हैं, लेकिन कभी भी अपने सिद्धांतों के खिलाफ नहीं चला और न ही अपनी अंतरात्मा के साथ विश्वासघात किया। इसका मुझे संतोष है।

बोले राजनीति हो चुकी दूषित

अब चुनाव लड़ने का दौर ऐसा आ गया है कि उम्मीदवारों को ही जनता को पैसे देने पड़ते हैं। आज राजनीति काफी हद तक दूषित हो चुकी है और ईमानदार राजनीति के लिए जगह लगातार कम होती जा रही है। इसी वजह से मैंने तय किया है कि अब भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा। पिछले पांच दशकों से राज्य की जनता ने मुझे अपने परिवार के सदस्य की तरह अपनाया और स्नेह दिया है। मैं इस प्यार और विश्वास का ऋणी हूं। इसलिए मेरा शेष जीवन भी जनसेवा के लिए समर्पित रहेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930