What's Hot

Varanasi News: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बीते सोमवार को डीआरआई ने 70 लाख रुपए मूल्य का 491.290 ग्राम 24 कैरेट सोना जब्त किया। डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि शारजाह से एक भारतीय यात्री सोना लेकर वाराणसी आ रहा है। सूचना के आधार पर विमान आने के बाद यात्रियों की तलाशी ली गई जिसमें एक यात्री की सीट के नीचे से पेस्ट कंपाउंड के रूप में छुपा कर रखा गया सोना बरामद किया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यात्री से पूछताछ के दौरान बरामद सोने की किसी भी तरह के कागजात प्राप्त नहीं हुए। तस्करी के आरोप में यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 23 जुलाई को डीआरआई ने बिहार से नई दिल्ली जा रही एक महिला यात्री के पास से, ट्रेन के माध्यम से बांग्लादेश से तस्करी कर लाया गया लगभग 4.98 किलोग्राम सोना बरामद किया था जिसकी अनुमानित कीमत 7 .11 करोड़ रुपए थी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930