धमतरी । 132 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को समेटे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने संगठन की मजबूती के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। महासभा ने वेदनाथ चंद्राकर को धमतरी जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया है। समाज के प्रति उनके समर्पण और सांगठनिक कौशल को देखते हुए उन्हें यह पद सौंपा गया है। महासभा को विश्वास है कि वे संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए अपनी भूमिका का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।
शिक्षा एवं समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान
वेदनाथ चंद्राकर लंबे समय से शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2012 में समाज के निर्धन एवं प्रतिभावान छात्रों की मदद के लिए ‘निर्धन छात्र सहायता कोष’ की स्थापना की थी। इस पहल के माध्यम से अब तक सर्व समाज के 50 से अधिक विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, चिकित्सा, फार्मेसी और नर्सिंग जैसे व्यावसायिक शिक्षा (प्रोफेशनल कोर्स) क्षेत्रों में आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। इसके अलावा, वर्तमान में वे विद्या भारती संस्थान से जुड़कर राजिम विभाग के अंतर्गत आने वाले महासमुंद, गरियाबंद और धमतरी जिलों में शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार और बेहतरी के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
पदाधिकारियों ने दी बधाई
वेदनाथ चंद्राकर की नियुक्ति पर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, प्रदेश महासचिव डॉ. जयप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव अंबिका चंद्रवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व राज्य मंत्री) पूनम चंद्राकर, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव छाया वर्मा, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, महिला राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार कश्यप, प्रदेश सचिव स्वाति कौशिक, प्रदेश मीडिया प्रभारी शुभम वर्मा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष रेवती चंद्रा, प्रदेश सचिव वतन चंद्राकर, बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष डोमन वर्मा, मुंगेली जिलाध्यक्ष विद्यानंद चंद्राकर, बिलासपुर जिलाध्यक्ष राजीव रतन सिंह, महासमुंद जिलाध्यक्ष द्रोण चंद्राकर, कवर्धा जिलाध्यक्ष मुरली चंद्राकर, कवर्धा युवा संगठन के जिलाध्यक्ष रामगोपाल वर्मा, कवर्धा जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सदभावना वर्मा, युवा संगठन महासमुंद जिलाध्यक्ष प्रांशु चंद्राकर, बेमेतरा जिला युवा अध्यक्ष प्रज्जवल वर्मा, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, लता चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, और गोपाल वर्मा शामिल हैं।



















