‘वायु प्रदूषण अधिनियम’ पर किया शोध

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर ने अधिवक्ता प्रखर मिश्रा को विधि (Law) विषय में शोध कार्य पूर्ण करने पर पीएचडी (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की है। प्रखर मिश्रा के शोध का विषय “वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1981 का क्रियान्वयन: छत्तीसगढ़ राज्य के विशेष संदर्भ में” रहा। उन्होंने अपना यह शोध कार्य प्रो. डॉ. विनीता अग्रवाल के मार्गदर्शन व निर्देशन में पूरा किया। इस शोध के लिए उनका रिसर्च सेंटर शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर था।

छात्र राजनीति और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय

उल्लेखनीय है कि डॉ. प्रखर मिश्रा पूर्व में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष (वर्ष 2015-16) रह चुके हैं। छात्र राजनीति के बाद वे सक्रिय राजनीति में भी जुड़े रहे और भारतीय जनता पार्टी विंग के भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। कानूनी अध्ययन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण कानून (वायु प्रदूषण अधिनियम) पर छत्तीसगढ़ के विशेष संदर्भ में किए गए उनके इस शोध को शैक्षणिक और कानूनी क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031