अमरावती: दिल्ली में सीजेपी के बड़े प्रोटेस्ट के बाद कांग्रेस का हमला झेल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश की धरती से पलटवार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस को निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने कहा कि स्वर्ण आंध्र के लिए विजन जरूरी है। उन्होंने इस एयरपोर्ट को युवाओं के लिए लांच पैड बताया है। पीएम मोदी ने कहा कि पहले के एयरपोर्ट एक परिवार के नाम पर होते थे। पीएम मोदी ने कहा कि रेल, रोड़ और एयरपोर्ट को जोड़ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 12 सालों में हवाई अड्‌डों की संख्या बढ़ी है।

यह आंध्र की ग्रोथ कर रनवे है…

पीएम मोदी ने कहा कि अल्लूरी सीताराम राजू जी ने जिस धरती पर आदिवासी हितों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आज उसी धरती पर आंध्र प्रदेश के एक नए एयरपोर्ट की शुरुआत हो रही है। ये एयरपोर्ट आंध्र और उत्तर आंध्र की ग्रोथ का रनवे है। ये आंध्र के युवाओं के बेहतर भविष्य का लॉन्च पैड है। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश ब्लू इकॉनाेमी को लगातार मजबूत कर रहा है। हमारा विजन है कि ये पूरा क्षेत्र कोस्टल इकॉनोमिक कॉरिडोर के रूप में विकसित हो। इसी लक्ष्य के साथ विशाखापट्टनम से कृष्णापट्टनम तक हमारे पुराने पोर्ट को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा मुलापेटा और रामायापट्टनम में हम नए पोर्ट भी बना रहे हैं।

पीएम मोदी बोले-हमने परंपरा को बदला

पहले एयरपोर्ट का नाम अक्सर एक ही परिवार के नाम पर रखा जाता था। हमने इस परंपरा को बदला। हमने अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम वाल्मीकि और पंजाब में संत रविदास के नाम पर रखा। केंद्र में NDA सरकार ने फैसला किया है कि इस नए एयरपोर्ट का नाम अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले बारह वर्षों में, देश के एविएशन सेक्टर ने असाधारण प्रगति की है। 2014 तक, देश में केवल 74 एयरपोर्ट चालू थे। आज, यह संख्या 166 है। एक समय था जब हवाई यात्रा बड़े शहरों तक ही सीमित थी। हालांकि, NDA सरकार के तहत, अब छोटे शहरों के आम लोग भी हवाई यात्रा कर पा रहे हैं।

पीएम मोदी की बड़ी बातें

  • आज आंध्र प्रदेश के विकास और ‘स्वर्ण आंध्र’ के विजन को साकार करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। इस शुभ अवसर पर, इस पवित्र महीने में, मुझे उत्तर आंध्र की पवित्र भूमि पर आने का सौभाग्य मिला है।
  • पिछले 12 वर्षों में भारत के एविएशन सेक्टर में 74 से 166 एयरपोर्ट तक की असाधारण बढ़त देखी गई है। आंध्र में एनडीए सरकार राज्य के विकास के लिए दोगुनी गति से काम कर रही है।
  • भोगपुरम में पीएम मोदी ने कहा कि आंध्र में लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं चल रही हैं। नया एयरपोर्ट आंध्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक लॉन्चपैड है।
  • चंद्रबाबू की यह खासियत है कि उन्होंने दोनों पहलुओं को अपनाया है। एक तरफ एक एयरपोर्ट का निर्माण एक ऐसी सुविधा जो आसमान छूती है। और दूसरी तरफ हमारी आदिवासी बहनों द्वारा धिमसा नृत्य का विश्व रिकॉर्ड बनाना। मैं चंद्रबाबू की इस सोच की विशेष रूप से सराहना करता हूं।
  • सरकार ने उड़ान योजना का दूसरा चरण शुरू किया है, जिसके लिए 29 हजार करोड़ रुपये का खर्च आवंटित किया गया है। कुछ दिन पहले, काशी में ‘हब-एंड-स्पोक’ एयरपोर्ट मॉडल का उद्घाटन किया गया था। आज वही मॉडल पंजाब के अमृतसर पहुंच गया है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि अमृतसर 25 से ज्यादा इंटरनेशनल जगहों से जुड़ जाएगा। आंध्र की इस धरती से मैं इस कामयाबी के लिए पंजाब के लोगों को बधाई देता हूं।
  • चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण की लीडरशिप में पूरी एनडीए टीम आंध्र प्रदेश के लिए दोगुनी रफ़्तार से काम कर रही है।
  • देश लगातार अपनी ब्लू इकॉनमी को मजबूत कर रहा है। हमारा विजन पूरे इलाके को कोस्टल इकोनॉमिक कॉरिडोर के तौर पर विकसित करना है।
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930