जींद : हरियाणा से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जींद जिले के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप की पंचायत ने बड़ा फैसला लिया है। नौगामा खाप के प्रधान जयबीर लोहान की अध्यक्षता में हुई पंचायत ने फैसला लिया कि लव-मैरिज करने वाले जोड़ों को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। इसी के साथ नशे के सौदागरों की सूचना देने वाले को इनाम दिया जाएगा।

इस मौके पर नौगामा खाप के प्रवक्ता उमेद सिंह जागलान ने बताया कि पंचायत का मानना है कि एक ही गांव में प्रेम विवाह और लिव-इन जैसी व्यवस्थाएं सामाजिक परंपराओं के अनुरूप नहीं हैं। इसलिए ऐसे मामलों में संबंधित जोड़ों को गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।हालांकि, यह खाप पंचायत का सामाजिक निर्णय है। इसके क्रियान्वयन और किसी भी कानूनी प्रभाव से जुड़े विषय भारतीय कानून और संविधान के अधीन होंगे।

खाप के प्रवक्ता ने बताया कि इन सभी फैसलों को लागू करने के लिए 21 गांवों से एक-एक सदस्य लेकर 21 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इसके अलावा प्रत्येक गांव में अलग समिति बनाई जाएगी, जो स्थानीय स्तर पर नियमों के पालन और जुर्माने से जुड़े मामलों पर निर्णय लेगी। अंतिम निगरानी और समन्वय का कार्य 21 सदस्यीय केंद्रीय कमेटी करेगी।

अंत में पंचायत में लिव-इन रिलेशनशिप कानून, युवाओं में बढ़ते नशे, सामाजिक संस्कारों, लड़कियों और लड़कों के व्यवहार तथा विवाह समारोहों में अश्लील गीतों जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। पंचायत ने सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और गांवों में अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930