रायपुर। बालोद के रास्ते छत्तीसगढ़ पहुंचे बर्ड फ्लू ने राज्य के बस्तर और दंतेवाड़ा जिले में दस्तक दे दी है। जिले में इस बीमारी से दो कौआ और एक कबूतर के मौत की पुष्टि कर दी गई है। यह पुष्टि राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान भोपाल ने की है। बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ राज्य से बीते 11 जनवरी से 14 जनवरी के मध्य कुल 13 सैम्पल जांच के लिए भेजे गये थे जिनमें 6 कबूतरों, दो कौओं, एक बगुला सहित अन्य सैम्पल शामिल है। जांच रिपोर्ट में बस्तर जिले से भेजे गए मृत एक कौआ, एक कबूतर में एच 5 एन 8 एवियन इन्फल्यूएंजा वायरस की पुष्टि हुई है। इसी तरह दंतेवाड़ा जिले से भेजे गए एक कौआ का सैम्पल भी पॉजिटिव पाया गया है। विभागीय अधिकारी द्वारा जानकारी के मुताबिक जिले के कूपर गांव में मृत दो मुर्गियों के सैम्पल भी जांच के लिए पुणे भेजे गए हंै। अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। जिले में कलेक्टर के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम का गठन कर स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। सर्विलांस टीम की सभी इलाकों में निरंतर भ्रमण और स्थिति की मॉनिटरिंग जारी है।
बालोद के रास्ते छत्तीसगढ़ पहुंचे बर्ड फ्लू ने दी बस्तर और दंतेवाड़ा जिले में दस्तक
Related Posts
Add A Comment



















