रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज राजभवन में तुलसी एजुकेशन एंड कल्याण समिति, जिला-कांकेर को एंबुलेंस प्रदान किया। राज्यपाल ने कहा कि इस एंबुलेंस के माध्यम से समिति को ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा कार्य में मदद मिलेगी। समिति के सदस्यों ने इसके लिए राज्यपाल को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर श्री विष्णुदास, श्री उत्तम बैरागी, श्री नामदेव देहारी एवं डॉ. जरगर उपस्थित थे।
राज्यपाल ने तुलसी एजुकेशन एंड कल्याण समिति को एंबुलेंस प्रदान किया
Related Posts
Add A Comment



















