बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार 24 वर्षीय बिहार के एक युवक ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि घरेलू झगड़ों के बाद उसने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। यह घटना 25 जुलाई को बेंगलुरु के कुम्बलगोडु कस्बे में हुई थी। इसके बाद वह अपने गृह राज्य बिहार चला गया था। आरोपी को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसकी पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले धीरज कुमार के तौर पर हुई है।

क्यों की पत्नी की हत्या?
अपनी पत्नी रीमा कुमारी की हत्या के मामले में बिहार में उसका पता चलने के बाद कर्नाटक की कुंबलगोडु पुलिस की एक स्पेशल टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि बेंगलुरु में उसने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या की वजह उनके बीच बार-बार होने वाले घरेलू झगड़े थे, जो पत्नी की मोबाइल फोन पर चिपके रहने, सोशल मीडिया रील्स बनाने और पति के साथ बिहार लौटने की जिद करने की आदतों को लेकर होते थे।

कब हुई थी दोनों की शादी?
पुलिस के मुताबिक, दोनों को प्यार हुआ था और उन्होंने करीब 10 महीने पहले शादी कर ली थी। इसके बाद वे रीमा के परिवार को बताए बिना बेंगलुरु चले गए थे। वे बेंगलुरु के बाहरी इलाके में कुंबलगोडु पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले गेरुपल्या में एक इमारत की चौथी मंजिल पर किराए के कमरे में रह रहे थे। पूछताछ के दौरान, धीरज ने कथित तौर पर कबूल किया कि शादी के बाद रीमा की उसमें दिलचस्पी कम हो गई थी। रीमा अधिकतर समय मोबाइल फोन में लगी रहती थी। अक्सर सोशल मीडिया रील्स बनाती थी। सिर्फ अपने लिए खाना बनाती थी। उसके काम से लौटने से पहले ही खाना खा लेती थी और रात में उसे खाना नहीं परोसती थी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930