रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा लगातार चौथे वर्ष प्रकाशित वर्ष 2021 का वार्षिक टेबल कैलेंडर का प्रकाशन कराया गए हैं जिसका विमोचन दिनांक 19 जनवरी 2021 को माननीय मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया द्वारा अपने मंत्री निवास में किया गया। संघ के प्रांतअध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन ने बताया कि उक्त कैलेंडर में कोषालय कर्मचारी अधिकारी की उपयोगी दूरभाष नंबर जिसमें समस्त संभाग के संयुक्त संचालक, समस्त कोषालय अधिकारी, लेखा प्रशिक्षण प्राचार्य एवं संचनालय कोष लेखा के अधिकारी के अलावा संघ द्वारा विगत 4 वर्षों से कर्मचारी हित में कराए कार्य की उपलब्धियां, सामान्य अवकाश, ऐच्छिक अवकाश के साथ प्रकाशित है। कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में संघ के प्रांतअध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर, प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामाधार साहू, प्रांतीय प्रवक्ता रूपेंद्र कुमार साहू, संघ के संरक्षक शशिकांत झा, एसपी केसरी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उषा किरण यादव,महिला प्रकोष्ठ प्रवक्ता सपना चंदेल, संभागीय अध्यक्ष रायपुर गोविंद राम बसोने, जिला अध्यक्ष रायपुर नूतन कश्यप,आशीष तिवारी, अफरोज रिंकू तिवारी, विक्रम साहू सहित संघ के पदाधिकारी गण मौजूद रहे

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031