रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लिखित परीक्षा में 2896 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यु के लिए बुलाया जाएगा। 27 में 24 विभिन्न विषयों के लिए 1372 पदों पर भर्ती की जाएगी। साक्षात्कार के लिए आयोग अलग से तारीखें अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा। लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को देर शाम असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है । सभी 24 विषयों के लिए पदों और इंटरव्यु के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या दी गई है। कुछ विषयों का मामला उच्च न्यायालय में पेंडिंग होने की वजह से उनके नतीजे जारी नहीं किए गए हैं। बता दें कि कुल 1384 पदों के लिए लिखित परीक्षा 5 एवं 8 नवंबर को आयोजित की गई थी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031