Mandi News :  नगर परिषद सुंदरनगर में रैस्ट हाऊस चौक के समीप स्थित एक रैस्टॉरेंट में काम करने वाला रसोइया अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला है। मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह नेगी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मौत का कारण प्रथम दृष्टया हृदयाघात प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मामले में किसी तरह के संदेह की बात सामने नहीं आई है।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह जब सुरेंद्र सिंह नेगी अपने काम पर नहीं पहुंचा तो रैस्टॉरेंट संचालकों और अन्य लोगों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद कमरे में जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। जब ईंट की सहायता से कमरे की कुंडी तोड़‌कर दरवाजा खोला तो सुरेंद्र सिंह नेगी बिस्तर पर मृत पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन से उसके भाई और बेटे के संपर्क नंबर प्राप्त कर उन्हें घटना की सूचना दी।

वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर के शवगृह में रखा गया है। डी.एस.पी. भारत भूषण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930