मध्य प्रदेश – जबलपुर जिले में रेलवे स्टेशन पर तब अफरा-तफरी की स्थिति हो गई, जब रेलवे प्लेटफार्म नंबर-6 के साइडिंग साइट में खड़ा निरीक्षण कोच में आग लग गई. सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंच गई और रेलवे कर्मचारियों के साथ मिलकर आग को बुझाया.

रेल अधिकारी अज्ञात कारणों से लगी आग की जांच कर रहे हैं. अच्छी बात यह थी कि यह कोच यात्री वाला नहीं था.

डीआरएम कमल कुमार तलरेजा ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह साढ़े 7 बजे आईसीएफ कोच (ICF Coach) के ऊपर से धुआं निकलता देखा तो तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया और थोड़ी देर बाद बुझ गई. आग लगने की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है और जांच जारी है. गनीमत रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930