बेंगलुरु: केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) बेंगलुरु के पास एक फाइव-स्टार होटल ताज में जो हुआ, उसने हर किसी को हिला दिया। होटल के कमरे में 40 साल के एक व्यक्ति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों का गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद उसने खुदकुशी की कोशिश की। हालांकि उसे समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। शख्स की हालत गंभीर है। आरोपी ने यह खौफनाक कदम अपनी पत्नी के साथ चल रहा वैवाहिक मतभेदों के बाद उठाया।

पुलिस ने बताया कि मरने वाली बच्चियों में 5 साल की शेख ज़हरा और 10 साल की शेख जोया हैं। आरोपी का नाम एसजी इमरान है। वह नागावारा का रहने वाला है। वह बेहोश हालत में होटल के कमरे के अंदर मिला। उसका गला चाकू से कटा हुआ था। पुलिस ने बताया कि उसे पास के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया।

होटल से सुबह निकलने को कहा था

पुलिस के मुताबिक, इमरान एक प्राइवेट कैब कंपनी में मैनेजर था और नागवारा मेन रोड के पास बिलाल नगर का रहने वाला था। वह रविवार शाम करीब 7:30 बजे होटल की चौथी मंजिल पर एक कमरे में रुका था। होटल स्टाफ के अनुसार, इमरान ने कहा था कि वह कमरा इसलिए ले रहा है क्योंकि उसे रविवार आधी रात के बाद दुबई से आने वाले एक मेहमान को रिसीव करना था। उसने स्टाफ से कहा था कि वह सोमवार सुबह चेक-आउट कर लेगा।

शाम तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो हुआ शक

पुलिस ने बताया कि सुबह जब इमरान समय से चेकआउट करने नहीं आया तो दोपहर 12:30 बजे हाउसकीपिंग स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर शाम करीब 4:30 बजे उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन फिर भी कोई जवाब नहीं मिला। शाम करीब 5:30 बजे होटल मैनेजर ने डुप्लीकेट चाबी से दरवाज़ा खोला।

बेड पर पड़ी थी बच्चियों की लाश

पुलिस ने बताया कि बच्चियां बिस्तर के पास मृत पड़ी थीं, जबकि इमरान सोफे के पास पड़ा था और उसका गला कटा हुआ था। तुरंत एम्बुलेंस बुलाई गई और तीनों को पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने दोनों बच्चियों को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। इमरान का अभी भी इलाज चल रहा है।

पुलिस को मिला सुइसाइड नोट

नॉर्थ-ईस्ट डिवीज़न के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, मिथुन कुमार जीके ने कहा कि शाम को हमें होटल के सिक्योरिटी मैनेजर का फोन आया, जिसमें दो बच्चियों की संदिग्ध मौत और एक व्यक्ति के ज़िंदगी-मौत से जूझने की जानकारी दी गई। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है और पुलिस को शक है कि इसे इमरान ने ही लिखा था।

पत्नी पर लगाए आरोप

नोट का सार बताते हुए पुलिस ने कहा, ‘मैं अपनी पत्नी के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर (विवाह-बाहर संबंध) की वजह से ज़िंदगी से तंग आ चुका हूं। मेरे पास उसके अफेयर को साबित करने के सबूत हैं। उसने मुझे बहुत दुख पहुंचाया है। मैं अपनी बेटियों को भी अपने साथ ले जा रहा हूं।’ पुलिस इन मौतों और आत्महत्या की संदिग्ध कोशिश से जुड़े हालात की जांच कर रही है।, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे नोट में लिखी बातों और घटना के पीछे के असली मकसद की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि बच्चियों का गला घोंटा गया था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930