भुवनेश्वर : ओडिशा में एक IPS अधिकारी ने अपनी ड्यूटी से हटकर ‘बोल बम’ यात्रा पर निकले थके-हारे श्रद्धालुओं की मदद करके ऑनलाइन खूब तारीफ बटोरी है। SDPO अर्चिता मित्तल को जेपोर में मशहूर गुप्तेश्वर मंदिर की ओथके हुए कांवड़ियों के पैर दबाते हुए देखा गया। यात्रा के रास्ते पर तैनात इस अधिकारी ने उन श्रद्धालुओं की मदद की जो लंबी दूरी तय करके आ रहे थे। वर्दी में श्रद्धालुओं की सेवा करती IPS अधिकारी की तस्वीरों ने लोगों का दिल जीत लिया है।

जनसेवा में सहानुभूति, विनम्रता और दयाभाव की मिसाल के तौर पर उनके इस काम की बहुत तारीफ हो रही है। इस घटना ने ऑनलाइन इस बात पर चर्चा छेड़ दी है कि कैसे अधिकार और इंसानियत साथ-साथ चल सकते हैं।

मंदिर के पास लगी थी अर्चिता मित्तल की ड्यूटी

आमतौर पर, श्रावण के पवित्र महीने में सैकड़ों ‘बोल बम’ भक्त नंगे पैर मंदिर तक की पवित्र यात्रा करते हैं। उत्तर भारत में यह कांवड़ यात्रा कही जाती है। ओडिशा के बोल बम के दौरान लंबी पैदल यात्रा से तीर्थयात्री अक्सर थक जाते हैं और कई लोगों को पैरों में दर्द और तकलीफ होती है। उनकी तकलीफों को देखते हुए, मंदिर के पास ड्यूटी पर तैनात अर्चिता मित्तल ने कांवड़ियों को यात्रा की थकान और दर्द से राहत दिलाने के लिए उनके पैर दबाना शुरू कर दिया। इस काम ने लोगों का दिल जीत लिया और उन्होंने IPS अधिकारी की दया और संवेदना की तारीफ की।

बालासोर में हैं एएसपी

अर्चिता मित्तल UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 पास की थी। अर्चिता मित्तल को ALL India UPSC Rank 389 मिली थी। वह ओडिशा कैडर की आईपीएस अफसर हैं। अर्चिता मित्तल अभी बालासोर में ASP के पद पर तैनात हैं।

हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं अर्चिता मित्तल

अर्चिता मित्तल हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई यहीं से हुई है। अर्चिता की हायर स्टडी दिल्ली के श्रीराम लेडी कॉलेज से हुई है। उन्होंने यहां से बीकॉम ऑनर्स किया। उसके बाद उत्तर प्रदेश के आईआईएम लखनऊ से मैनेजमेंट डिप्लोमा किया। उसके बाद अर्चिता ने Deloitte लखनऊ में ही इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में कंसल्टेंट की नौकरी की। यहां एक साल नौकरी के बाद अर्चिता ने यूपीएससी की तैयारी करने की ठानी। वह फरीदाबाद आ गईं और यहां पर तैयारी शुरू कर दी।

दूसरे प्रयास में बनीं आईपीएस

अर्चिता मित्तल को बैडमिंटन खेलना पसंद है। जब वह कक्षा 3 में थीं, तब से बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था। उन्हें स्टेट लेवल तक बैडमिंटन खेला। अर्चिता ने 2020 में यूपीएससी की परीक्षा दी लेकिन वह नहीं चुनी गईं। 2021 के दूसरे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी क्रैक कर लिया और आईपीएस मिला, अर्चिता ने अच्छी रैंक के लिए तीसरी बार भी यूपीएससी एग्जाम दिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31