नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान श्री साहू ने छत्तीसगढ़ के नक्सलमुक्त होने पर श्री अमित शाह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

श्री तोखन साहू ने इस अवसर पर अपना त्रैमासिक कार्य-प्रगति विवरण श्री अमित शाह को भेंट किया तथा अपने मंत्रालयीय दायित्वों एवं संसदीय क्षेत्र से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी साझा की। उन्होंने विभिन्न विषयों पर केंद्रीय गृह मंत्री से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ का नक्सलवाद से मुक्त होना प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह केवल सुरक्षा के मोर्चे पर मिली सफलता नहीं, बल्कि शांति, सुशासन, विकास और जनविश्वास के नए युग का शुभारंभ है।

उन्होंने कहा कि नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ में अब विकास की गति और तेज होगी तथा लंबे समय से प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आवास और रोजगार जैसी सुविधाओं का विस्तार नई ऊर्जा के साथ होगा।

श्री तोखन साहू ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के प्रति उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता ने छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930