उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर एक मासूम को बचाने में नाकाम रही। घरवालों को उम्मीद थी की पुलिस उनके लाल को बचा लेगी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पूरा मामला कासगंज का है। किसान किशनवीर का 10 साल का बेटा लोकेश सोमवार की सुबह अपने घर से खेलने के लिए एक मंदिर की तरफ गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। घरवालों ने उसे बहुत ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचे। पुलिस अधिकारी उस समय सकते में आ गए, जब घरवालों ने परिजनों को फोन कर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इससे पहले कि पुलिस अपना जाल बिछाकर किडनैपर्स तक पहुंचती, उन्होंने लोकेश की हत्या कर दी। मासूम का शव गांव से करीब 200 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ। पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन दो अन्य अभी भी फरार हैं।
मासूम की जान बचाने में एक बार फिर नाकाम रही यूपी पुलिस, किडनेपरों ने मार डाला…
Related Posts
Add A Comment


















