इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने नगर पालिक निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के दो ठिकानों पर आज एक साथ सर्च कारर्वाई की। लोकायुक्त के अनुसार अधिकारी के 31 वर्ष के सेवाकाल में उनकी वैध आय की तुलना में करीब 1.73 करोड़ रुपये अधिक व्यय और अनुपातहीन संपत्ति सामने आई है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की सूचना मिलने पर यह कारर्वाई की गई। सर्च के दौरान उनकी पत्नी भावना पाण्डेय के नाम आनंद नगर एक्सटेंशन, नवलखा चितावद, गजाधर नगर स्थित 40 बाय 50 वर्गफीट के भूखंड पर बने जी 3 भवन पर करीब 1.20 करोड़ रुपये खर्च होना पाया गया। इसी प्रकार गजाधर नगर, चितावद स्थित गुलमोहर का बगीचा क्षेत्र में पत्नी के नाम भूखंड क्रमांक 32 पर जी 2 भवन निर्मित कर छात्रावास संचालित किया जाना पाया गया, जिस पर करीब 91.50 लाख रुपये व्यय का अनुमान है। पत्नी, पुत्र और पुत्री के नाम चार पहिया एवं दो पहिया वाहन खरीदने तथा अन्य खर्चों पर करीब 14 लाख रुपये व्यय होना भी सामने आया है।
अनुपातहीन संपत्ति, इंदौर निगम अधिकारी, लग्जरी गाड़ियां, बंगले और बच्चों के नाम सपंत्ति का खुलासा
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















