मुंबई – नेवी नगर इलाके में एक नौसैनिक समेत परिवार के 4 लोगों के शव घर से बरामद हुए हैं. इन शवों के मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया और चर्चा हो रही है कि आखिर इस घटना की वजह क्या हो सकती है. यह घटना हाई सिक्योरिटी वाले नेवी नगर इलाके की है. यह इलाका कैंट एरिया में आता है, जिसकी व्यवस्था भी नौसेना ही संभालती है. पुलिस सूत्रों का कहना है नौसैनिक और उनकी पत्नी एवं बच्चों के आत्महत्या करने की आशंका है. 2 महीने और 3 साल के मासूमों समेत पूरे परिवार की मौत की पुलिस वजह तलाशने में जुटी है. शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जबकि पत्नी और दोनों बच्चों की मौत जहर के कारण हुई है. 

पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस कदम के पीछे की असली वजह जानने के लिए गहन जांच कर रही है. बेहद सुरक्षित माने जाने वाले नेवी नगर इलाके में नौसेना कर्मचारी और उसके पूरे परिवार का उनके ही आवास में शव मिला है. मरने वालों में नौसेना कर्मचारी, उनकी पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे शामिल हैं. दिल दहला देने वाली बात यह है कि इनमें से एक बच्चे की उम्र महज दो महीने और दूसरे की तीन साल थी. पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में जो बातें सामने आई हैं, उसमें आशंका जताई जा रही है कि नौसेना कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है. वहीं, उसकी पत्नी और दोनों मासूम बच्चों की मौत की वजह जहर बताई जा रही है.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर चारों शवों को कब्जे में ले लिया है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मौत की असली और सटीक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर ऐसी क्या पारिवारिक या मानसिक परेशानी थी, जिसके चलते इस परिवार का ऐसा दुखद अंत हुआ. आगे की जांच में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930