सिवनी : मध्य प्रदेश के सिवनी में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां पुलिस कर्मियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में छपारा थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घाय हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा दया है। बताया जा रहा है कि सभी पुलिसकर्मी एक ट्रक में आग लगने की सूचना पर मौके के लिए रवाना हुए थे लेकिन रास्ते में खुद हादसे का शिकार हो गए।  

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बंजारी घाटी के पास एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। छपारा पुलिस को हादसे की सूचना मिली तो स्टाफ मौके के लिए रवाना हुआ। इसी दौरान बंजारी घाटी के पास पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इधर मौके पर न पहुंच पाने और दमकल दल के देरी से पहुंचने की वजह से ट्रक बुरी तरह जलकर राख हो गया। रेस्क्यू टीम की लेट लतीफी से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। विवाद की स्थिति बनते देख लखनादौन और छपारा पुलिस की अतिरिक्त टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभाला।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031