‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ के तहत शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम

कटघोरा/कोरबा- केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ के तहत शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय, कटघोरा में 19 एवं 20 अगस्त को नशामुक्ति पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त समाज के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल होंगे। नगर पालिका परिषद, कटघोरा के अध्यक्ष श्री राज जायसवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि जनपद पंचायत कटघोरा की अध्यक्ष श्रीमती झूलबाई कंवर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा।

चित्र प्रदर्शनी में नशीले पदार्थों के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक दुष्परिणामों को दृश्य माध्यमों के जरिए सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल, कला, नवाचार और सामाजिक गतिविधियों से जुड़कर सकारात्मक एवं स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान चित्रकला, रंगोली, भाषण, निबंध और प्रश्नमंच प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विद्यार्थी इनके माध्यम से नशामुक्ति, स्वस्थ जीवन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। गीत एवं नाटक दल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों और उससे बचाव का संदेश भी दिया जाएगा।

कार्यक्रम से पहले क्षेत्र में प्रचार-प्रसार गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन को आयोजन की जानकारी दी जाएगी। केंद्रीय संचार ब्यूरो ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है। अभियान का संदेश है कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ परिवार, सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031