हिसार : हरियाणा के हिसार में एक लड़के से मिलने के संदेह में 14-वर्षीय एक लड़की की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। इस मामले में नाबालिग लड़की के पिता और दादा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि लड़की के दादा धर्मपाल और पिता विनोद को उसकी हत्या करने और उसका शव नहर में फेंकने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। आदमपुर के थाना प्रभारी (एसएचओ) हरीश ने मंगलवार को बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस को सूचना मिली थी कि धर्मपाल और विनोद ने लड़की की कथित तौर पर हत्या करने के बाद उसका शव बोरे में भरकर धानी मोहब्बतपुर पुल के पास किशनगढ़ नहर में फेंक दिया। 

सूचना के आधार पर पुलिस ने बाद में नहर से लड़की का शव बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, लड़की के पिता को संदेह था कि वह नौ अगस्त को एक लड़के से मिली थी। पुलिस ने बताया कि इसी संदेह के चलते विनोद और धर्मपाल ने कथित तौर पर 11 अगस्त की रात लड़की को गला घोंटकर मार डाला। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31