गुना। कोतवाली थाना क्षेत्र की साईं सिटी कॉलोनी में पंचायत सचिव मुकुट भार्गव (58) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। उनका शव मंगलवार शाम घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। भार्गव ख्यावदा पंचायत में सचिव के पद पर पदस्थ थे।

जानकारी के मुताबिक, मुकुट भार्गव घर में अकेले थे। मंगलवार शाम करीब 5 बजे से उनका मोबाइल फोन बंद आने लगा। काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर परिजन को चिंता हुई और वे करीब 7 बजे उनके घर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस ने उसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घर के भीतर मुकुट भार्गव फंदे पर लटके मिले। पुलिस ने उन्हें नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड नोट में कुछ लोगों के नाम होने की जानकारी

मामले में एक सुसाइड नोट मिलने की भी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि उसमें कुछ लोगों के नाम लिखे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी सुसाइड नोट की सामग्री या उसमें दर्ज नामों को सार्वजनिक नहीं किया गया है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

बुधवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सुसाइड नोट समेत अन्य परिस्थितियों की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि पंचायत सचिव ने यह कदम क्यों उठाया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031