BPSC AEDO EXAM : आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की AEDO परीक्षा में कदाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बायोमेट्रिक ऑपरेटर अतुल राज पांडे को गिरफ्तार किया है. EOU के मुताबिक, अतुल राज पांडे कंकड़बाग स्थित रघुनाथ उच्च बालिका विद्यालय में आयोजित परीक्षा में बायोमेट्रिक ऑपरेटर के रूप में तैनात थे.

सहकर्मी के मोबाइल में मिले थे परीक्षा से जुड़े सबूत

जांच के दौरान अतुल राज पांडे की सहकर्मी दीपिका कुमारी के मोबाइल फोन से AEDO परीक्षा से संबंधित साक्ष्य मिले थे. वहीं, अतुल राज पांडे का मोबाइल फोन भी परीक्षा केंद्र में जब्त किया गया था.

कई परीक्षाओं में बायोमेट्रिक ऑपरेटर के रूप में कर चुका है काम

EOU की जांच में सामने आया है कि अतुल राज पांडे पूर्व में विभिन्न एजेंसियों और बायोमेट्रिक कंपनियों के साथ कई अन्य परीक्षाओं में भी तैनात रहा है. इन कंपनियों को उसने मानवबल की आपूर्ति भी की थी.

पूछताछ में Solver Gang से जुड़े अहम सुराग

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान मैनेज्ड परीक्षा केंद्रों और Solver Gang से जुड़े कई महत्वपूर्ण सूत्र EOU के सामने आए हैं. इन सुरागों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

EOU की नजर परीक्षा में धांधली कराने वाले गिरोह पर

आर्थिक अपराध इकाई ने कहा है कि प्रतियोगिता परीक्षाओं में गलत तरीके से प्रश्नपत्र लीक कराने वाले गिरोहों और इससे आर्थिक लाभ लेने वाले व्यक्तियों एवं समूहों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच जारी है. मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का सत्यापन किया जा रहा है.

प्रेस नोट के अनुसार अतुल राज पांडे को 18 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे बेऊर कारा में न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031