अरवल: बिहार में अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र के झुनाठी गांव में बुधवार को बिजली का करंट लगने से एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान हरे राम शर्मा की पत्नी सीमा देवी (50) और उसके पुत्र शुभम कुमार (19) के रूप में हुई है।
सूत्रों ने बताया कि सीमा देवी घर के पास गाय बांधने जा रही थीं। इसी दौरान गाय उनके हाथ से छूटकर ट्रांसफार्मर की ओर भाग गई। गाय को पकड़ने के प्रयास में सीमा देवी ट्रांसफार्मर के समीप पहुंचीं, जहां वह बिजली के तार की चपेट में आ गईं। मां को करंट की चपेट में आया देखकर उनका पुत्र शुभम कुमार उन्हें बचाने के लिए वहां पहुंचा, लेकिन वह भी बिजली के तार संपर्क में आ गया।
गंभीर रूप से झुलसे दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
Previous ArticleRajouri : नदी में तैरता मिला व्यक्ति का शव
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















