विशाखापट्टनम : जिस उम्र में एक मासूम बच्चे के हाथों में किताबें और चेहरे पर स्कूल जाने की खुशी होनी चाहिए, उसी उम्र में एक दर्दनाक घटना ने परिवार की दुनिया उजाड़ दी। एलकेजी में पढ़ने वाला महज 6 साल का बच्चा होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षक की डांट और थप्पड़ के बाद अचानक बेहोश होकर उसी पर गिर पड़ा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे की मौत हार्ट अटैक से हुई है। CCTV में कैद यह घटना अब कई सवाल खड़े कर रही है, जबकि बच्चे के माता-पिता अपने मासूम बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कहां की घटना

यह घटना शहर के लिटिल गार्डन स्कूल की बताई जा रही है। सामने आए CCTV फुटेज में बच्चा कक्षा में अन्य छात्रों के साथ लाइन में खड़ा दिखाई दे रहा है। फुटेज के मुताबिक, बच्चा डरा हुआ नजर आता है। इसके बाद शिक्षक उसके यूनिफॉर्म को ठीक करते दिखाई देते हैं। इसी दौरान बच्चा रोने लगता है और शिक्षक उसे कथित तौर पर एक थप्पड़ मारते हैं। थप्पड़ लगने के तुरंत बाद बच्चा शिक्षक के ऊपर गिर जाता है। घटना के बाद स्कूल में अचानक अफरा-तफरी मच गई। बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CCTV फुटेज देखने के बाद परिजनों का हंगामा

घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चे के माता-पिता और रिश्तेदार स्कूल पहुंचे। CCTV फुटेज देखने के बाद परिजनों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि बच्चे के साथ की गई मारपीट से उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। हालांकि, शुरुआती जानकारी में बच्चे की मौत को संदिग्ध हार्ट अटैक से जोड़ा जा रहा है। बच्चे की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031