गंजम: ओडिशा के गंजम जिले में JCB चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चोरी की गई JCB को लेकर संदिग्ध ने पुलिस को काफी देर तक छकाया। चार पुलिस थानों की टीमें उसका पीछा करती रहीं और रास्ते में लगाए गए कई बैरिकेड्स को तोड़ते हुए वह आगे बढ़ता रहा। आखिरकार कबिसूर्यनगर थाना क्षेत्र के गुड़ियाली में उसने JCB को एक खेत में छोड़ दिया और पैदल भाग निकला। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

ऐसे शुरू हुई तलाश

पुलिस के मुताबिक, 14 अगस्त को खल्लीकोट थाना क्षेत्र से JCB चोरी होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने चोरी की गई गाड़ी की तलाश शुरू की। जल्द ही पुलिस को JCB के बारे में जानकारी मिली और उसे रोकने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए गए। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद संदिग्ध ने JCB नहीं रोकी। वह लगातार आगे बढ़ता रहा और रास्ते में लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़कर पुलिस की पकड़ से बचता रहा। इस दौरान खल्लीकोट, रंभा, पुरुषोत्तमपुर और कबिसूर्यनगर थाने की टीमें पीछा करती रहीं।

खेत में JCB छोड़कर भागा

लंबे पीछा के बाद पुलिस कबिसूर्यनगर थाना क्षेत्र के गुड़ियाली तक पहुंची। यहां संदिग्ध ने आखिरकार JCB को एक खेत में छोड़ दिया और खुद पैदल ही मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाद में JCB को बरामद कर लिया। इस पूरी घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें पुलिस द्वारा चोरी की गई JCB का पीछा किए जाने और बैरिकेड्स लगाए जाने की तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस का कहना है कि JCB बरामद कर ली गई है, लेकिन संदिग्ध अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में अभियान चला रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031