रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत सौरभ सिंह ठाकुर को उप संचालक, गुरु घासीदास टाईगर रिजर्व, बैकुण्ठपुर से स्थानांतरित कर उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा (अम्बिकापुर) के पद पर पदस्थ किया गया है। दिनेश कुमार पटेल को उप वन संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला से उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी बनाया गया है। गणेश यू.आर. को उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर से हटाकर वनमंडल अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वन मंडल बिलासपुर तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिज़र्व बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभिनव कुमार को उप वन संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली से उप वन संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला के रूप में नई पदस्थापना दी गई है।

एस. नवीन कुमार को संचालक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर से उप वन संरक्षक (प्रादेशिक), पश्चिम भानुप्रतापपुर भेजा गया है। गौतम पादीभर , जो उप वनमंडलाधिकारी, गौरेला वनमंडल (मरवाही) के पद पर थे, उन्हें अब संचालक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर नियुक्त किया गया है। श्वेता कम्बोज को उप वनमंडलाधिकारी, अम्बिकापुर वनमंडल से बदलकर उप संचालक, गुरु घासीदास टाईगर रिजर्व, बैकुण्ठपुर बनाया गया है। सुमेध संजय सुरवणे को उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा से उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं तन्मय कौशिक को उप वनमंडलाधिकारी, रायगढ़ वनमंडल से स्थानांतरित करते हुए उप वन संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा स्टायलो मंडावी, प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिज़र्व, जगदलपुर तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर, विभाग के पूर्व आदेश के पालन में उत्तम कुमार गुप्ता के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर को छोड़कर शेष प्रभारों से मुक्त हो जाएंगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031