जम्मू :   जम्मू-कटरा मार्ग पर शुक्रवार सुबह झज्जर कोटली के डम्मी ब्रिज के पास तब अफरा-तफरी मच गई जब एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार हादसे में करीब 6 से 7 लोग घायल हो गए। घटना सुबह लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, SMVDU की बस (JK02DH-7979) जम्मू से कटरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान डम्मी ब्रिज के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

बस को राज कुमार, निवासी मुरी, कटरा, चला रहे थे। दुर्घटना के बाद घायलों को NH एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए नारायण अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घायलों की स्थिति और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031