Solan News : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के नालागढ़ से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर 20 अगस्त से लापता हुए व्यक्ति का शव पंजाब की एक नहर से बरामद किया गया है। वहीं, व्यक्ति की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला थाना नालागढ़ के तहत गांव डाडी कनिया का है। पुलिस के अनुसार, करीब 42 वर्षीय सर्वजीत 20 अगस्त से घर से लापता था, जिसकी तलाश की जा रही थी। रविवार को उसकी लाश पंजाब के मोरिडा में नहर से मिली है। वहीं, व्यक्ति की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी वद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि यह व्यक्ति 20 अगस्त से गायब था। अब उसकी लाश पंजाब के मोरिंडा में नहर में मिली है। उन्होंने बताया कि मृतक का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031