बुरहानपुर: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक कलयुगी मां की घिनौनी करतूत सामने आई है। महिला ने अपनी ही दोनों नाबालिग बेटियों का यौन शोषण कराया है। आरोप है कि पैसो के लिए दरिंदों को सौंपा गया है। आरोपियों के लगातार यौन शोषण के कारण दोनों लड़कियां गर्भवती निकली हैं। पुलिस ने मां समेत 3 पर मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में हुई है। जहां दिसंबर 2024 में एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटियों का सौदा किया गया। आरोप है कि एक नाबालिग पीड़िता को बारी-बारी तीन लोगों के पास भेजा। वहीं, दूसरी बेटी को एक अन्य आरोपी के पास रखा गया था। बताया गया कि मां ने 1 लाख रूपए के लेन-देन में बेटियों का सौदा किया है। इंसानियत को झकझोर देने वाली बात यह है कि आरोपियों द्वारा लगातार किए गए यौन शोषण और बलात्कार के कारण दोनों नाबालिग बालिकाएं गर्भवती हो गई हैं। पुलिस ने दोनों का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया है।
पुलिस ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए मां सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शाहपुर थाना सब-इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएनए (DNA) परीक्षण और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कलयुगी मां, गोविंदा पिता पप्पू और कमलेश पिता नानसिंह शामिल हैं। पुलिस की टीमें फरार चल रहे शेष आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।



















