रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 31 अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार पवन देव को अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन रायपुर, गुरजिन्दर पाल सिंह को महानिदेशक (प्रशिक्षण) एवं महानिदेशक राज्य पुलिस अकादमी, और एस.आर.पी. कल्लूरी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन एवं चयन) की जिम्मेदारी दी गई है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) स्तर की नई जिम्मेदारियां

प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (वित्त, योजना प्रबंध, तकनीकी सेवाएं, ट्रैफिक और रेलवे), विवेकानंद को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल ऑपरेशन, एसआईबी, छसबल और एसटीएफ), दीपांशु विजय काबरा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अजाक एवं प्रशिक्षण), अमित कुमार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता), और डॉ. आनंद छाबड़ा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (पुलिस मुख्यालय) नवा रायपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक (IG) स्तर पर नए प्रभार

आईजी स्तर के अधिकारियों में ओमप्रकाश पॉल को पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था व सुरक्षा), अंकित कुमार गर्ग को पुलिस महानिरीक्षक (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व एसआईए), ध्रुव गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी, सीसीटीएनएस और एससीआरबी), सोमावार बालाजीराव को पुलिस महानिरीक्षक (अजाक), प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक (S4C व तकनीकी सेवाएं), और मिलना कुर्रे को पुलिस महानिरीक्षक (छसबल) बनाया गया है।

उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) स्तर के तबादले

डीआईजी स्तर पर पारूल माथुर को उप पुलिस महानिरीक्षक (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स), मनीष शर्मा को उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन एवं चयन), अभिषेक मीणा को उप पुलिस महानिरीक्षक (छसबल बस्तर), सदानंद कुमार को उप पुलिस महानिरीक्षक (छसबल नवा रायपुर), गिरिजा शंकर जायसवाल को उप पुलिस महानिरीक्षक (S4C व तकनीकी सेवाएं), एम.एल. कोटवानी को उप पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता), और प्रशांत कुमार ठाकुर को उप पुलिस महानिरीक्षक (सीसीटीएनएस व एससीआरबी) की कमान सौंपी गई है।

अन्य वरिष्ठ एवं सहायक अधिकारियों (AIG) की पदस्थापना

अजातशत्रु बहादुर सिंह को उप पुलिस महानिरीक्षक (नगर सेना, एसडीआरएफ एवं निदेशक अग्निशमन सेवाएं), विवेक शुक्ला को उप पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा), राजेश कुकरेजा को उप पुलिस महानिरीक्षक (वित्त, योजना एवं प्रबंध), श्वेता राजमणि को उप पुलिस महानिरीक्षक (दूरसंचार एवं डायल 112), और रामकृष्ण साहू को उप पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मोहित गर्ग को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन एवं चयन), रवि कुमार कुर्रे को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी), यदुवली अक्षय कुमार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (सीसीटीएनएस व अंतरविभागीय लीड एजेंसी), चिराग जैन को सेनानी 18वीं बटालियन मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी, और अंजलि विश्वकर्मा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात, पुलिस मुख्यालय) पदस्थ किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031