तीन साल के लंबे इंतजार के बाद यश फाइनली अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ बड़े पर्दे पर लौट आए हैं. फिल्म की बंपर ओपनिंग तय है. उससे पहले इसकी ज़बरदस्त एडवांस बुकिंग हुई है. फिल्म के फर्स्ट डे की प्री सेल के फाइनल आंकड़ों के इसने ‘धुरंधर 2’ (जिसे सीक्वल का फ़ायदा मिला था) को पीछे छोड़कर एक बड़ा कमाल कर दिखाया है. यहां ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग का कलेक्शन जान सकते हैं.
भारी संख्या में शो के साथ हुई रिलीज
यह पीरियड गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर 25 हजार 654 शो की ज़बरदस्त संख्या के साथ रिलीज हुई है, जो इसे देश की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज में से एक बनाती है. इनमें से अकेले हिंदी वर्जन के 17 हजार 346 शो हैं, जो हैरान कर देने वाली संख्या है. असल में, यह किसी हिंदी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है.
कितनी रही ‘टॉक्सिक’ की पहले दिन की एडवांस बुकिंग
- पहले दिन की एडवांस बुकिंग की बात करें तो, ‘टॉक्सिक’ ने सभी भाषाओं और सभी फॉर्मेट में कुल मिलाकर 18.48 लाख टिकट (ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर) बेचे हैं.
- कमाई के मामले में, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग-डे प्री-सेल्स से शानदार 58.27 करोड़ रुपये कमाए हैं.
- कुल 58.27 करोड़ में से, कन्नड़ वर्जन से इसने 18.17 करोड़ कमाए.
- हिंदी वर्जन का कलेक्शन 29.02 करोड़ रहा है.
- तेलुगु वर्जन से एडवांस बुकिंग की कमाई 7.67 करोड़ रही, और उसके बाद तमिल वर्जन से इसने 2.64 करोड़ कमाए.
- मलयालम वर्जन की कमाई 79 लाख रही.
‘धुरंधर 2’ को दी मात
58.27 करोड़ की कमाई के साथ, ‘टॉक्सिक’ साल की पहले दिन के लिए सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म बन गई है. इसने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है.



















